Trending

Jaunpur News : दुर्घटना के बाद जिम्मेदारों ने सड़क से हटवाया बालू

Naya Savera Network


जिम्मेदार पहले ही ध्यान देते तो नहीं जाती वसीम की जान


सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भकुरा गांव के पास शारदा सहायक नहर पर पुल के मरम्मत कार्य के लिए सड़क पर गिराया गया बालू आखिरकार दुर्घटना के बाद जिम्मेदारों ने हटवा दिया। तेजस टूडे अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद विभागीय जिम्मेदारों ने तत्परता दिखाते हुए दूसरे ही दिन सड़क पर पड़े बालू को हटवा दिया। बालू हटने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली लेकिन लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी है कि यदि समय रहते सड़क से बालू हटा दिया गया होता तो शायद हादसा टाला जा सकता था।
बताया जाता है कि बीते दिनों भकुरा गांव के पास शारदा सहायक नहर के पुल पर आमने-सामने दो बाइकों की टक्कर हो गई थी। हादसे में आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के शिसवारा गांव निवासी मो० वसीम हैदर 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार नहर विभाग की ओर से पुल की मरम्मत के लिए सड़क पर काफी मात्रा में बालू गिराया गया था।
बताया गया कि पुल के पास अंधा मोड़ होने के कारण दोनों दिशाओं से आने वाले वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहन का अंदाजा नहीं हो पाता था। इसके बावजूद सड़क के आधे से अधिक हिस्से में बालू पड़ा होने के कारण आवागमन और भी मुश्किल हो गया था। ऐसे में तेज गति से आ रहे वाहनों के सामने अचानक दूसरा वाहन आने पर नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता था। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर बालू पड़े रहने के कारण पहले भी कई राहगीर बाइक से गिरकर चोटिल हो चुके थे अब बालू हट जाने से राहगीरों को सुविधा होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!