Trending

Jaunpur News : योगी सरकार की धज्जियां उड़ा रहे जौनपुर विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी

Naya Savera Network

सरकार के दावों को कर रहे विफल


जौनपुर। जनपद के शाहगंज पावर हाउस के अन्तर्गत खेतासराय सब स्टेशन के अहीरो परशुरामपुर अंतर्गत पनौली ग्रामसभा में विगत 10 दिन से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। लगातार शिकायत किया जा रहा है। 24 से 48 घंटे में ट्रांसफार्मर लगा दिए जाने आश्वासन दिया जा रहा है जबकि 250 घंटे से अधिक हो गया। जिम्मेदार मौन हैं। जब बीते कल मुझे फोन पर जेई ने बताया कि 100 केबी का ट्रांसफार्मर अभी स्टोर में नहीं है तो मैंने लिखकर दे दिया है। उपलब्ध होने पर लग जाएगा। आजकल का सिलसिला 4—5 दिन से चल रहा है। शाम तक आपके यहाँ ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा। वहीं प्रधान जी बता रहे हैं कि बन चुका है। जहां तक मुझे जानकारी है कि बनने के 24 घंटे तक ट्रांसफार्मर लगा दिया जाता है। प्रधान के अनुसार लगभग 50 घंटे से ज्यादा हो गये लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं आया है। यह कहीं न कहीं विद्युत अधिकारियों की मनमानी है जो खुद को जिलाधिकारी समझ रहे हैं। इस भीषण गर्मी में गाँव की जनता के साथ पशु—पक्षी भी बेहाल हैं। किसानों की फसल भी सुख चुकी है। पूरा गाँव अंधकारमय हो चुका है। जहाँ सरकार एक तरफ दावा करती है कि हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं, वहीं पनौली गाँव लगभग 250 घंटे से अंधकारमय हैं। जिम्मेदार ऐसी का मजा ले रहे हैं। नेता, मंत्री, अधिकारी बादि मस्त हैं। जनता त्रस्त हैं। इस प्रकार सरकार की धज्जियाँ उड़ाने वाले अधिकारियों के दंडात्मक कार्यवाही करनी चाहिये। समाचार के माध्यम से जिलाधिकारी की ध्यान आकृष्ट कराया। मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करें जिससे आम जनमानस का भला हो।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!