Trending

Jaunpur News : बक्शा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, इलाज के दौरान दो युवकों की मौत

Technical Team


जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज बाजार के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। इलाज के दौरान शनिवार को दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के अनुसार, बीरभानपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अजीत कुमार यादव शुक्रवार रात पशुओं के लिए चोकर लेने फतेहगंज बाजार गया था। चोकर लेकर वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में अजीत कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तमाशापुर गांव निवासी 19 वर्षीय आफिर और पुरानी बाजार कोतवाली क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार राव सवार थे। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अजीत कुमार यादव की मौत हो गई। वहीं, आफिर ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। आफिर के साथ बाइक पर सवार रंजीत कुमार राव को परिजनों ने बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव भी कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!