Trending

Jaunpur News : इण्टरनेशनल ताइक्वांडो में भाई—बहन ने जीता स्वर्ण पदक

Naya Savera Network

31 जुलाई से थाईलैण्ड में हीरोज इण्टरनेशनल ताइक्वांडो का हुआ था आयोजन

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्दीकपुर में भारत की ओर से गए ताइक्वांडो खिलाड़ी भाई-बहन थाईलैंड में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ी थाईलैंड में आयोजित 9वी हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक हासिल किया था और भारत का मान बढ़ाया था।
बता दें कि गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्दीकपुर में ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी शिवानी पांडेय और अश्विन पांडेय को सपा के वरिष्ठ नेता लालचन्द्र यादव ने माला पहनाकर व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि 30 जुलाई से 2 अगस्त तक थाईलैंड में हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। भारत की ओर से ताईकान्डो खिलाड़ी भाई-बहन शिवानी पांडेय और अश्वनी पांडेय का चयन हुआ था और दोनों खिलाड़ियों ने टी—1 रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया था जिन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया जिससे भारत का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढाया।
गुलाबी देवी में दोनों भाई—बहन स्नातक के छात्र रहे। वर्तमान में पूविवि में शिवानी पांडेय एमए समाज शास्त्र की छात्रा है जबकि अश्वनी पांण्डेय बीकाम ऑनर्स के छात्र हैं। कॉलेज के वर्तमान प्रबंधक कृष्ण चन्द्र यादव ने कहा कि आगे किसी भी लक्ष्य हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय परिवार हर संभव सहयोग करेगा। दोनों भाई बहन सरायख्वाजा क्षेत्र के जगदीशपुर के निवासी हैं। उनके पिता संतोष पांडेय व्यवसायिक हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ रमाशंकर यादव, अश्विनी यादव, डॉ. पंकज, डॉ. पिंटू गुप्ता, डॉ यादवेंद्र, डॉ सुभाष, डॉ रूद्र सिंह, डॉ इंदुमती, डॉ मीणा, डॉ नीलम, रोहित यादव, कृष्णनेश रिकू एडवोकेट, अंकुर यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!