Trending

Jaunpur News : प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर में मनाया गया 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम

Naya Savera Network


बच्चों ने किया ध्वजारोहण एवं योगाभ्यास

शाहगंज, जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर उसरहटा में मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा फहराया तथा योगाभ्यास कर राष्ट्रप्रेम एवं स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुजीत सोनकर ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी एवं खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला के मार्गदर्शन एवं निरीक्षण में विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को उत्साहपूर्वक संचालित किया जा रहा है। राष्ट्रीय ध्वज केवल हमारी आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का भी प्रतीक है।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें तथा अपने घरों में भी तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा दें।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ तिरंगा फहराया और योगाभ्यास में भाग लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास तथा देश के प्रति नागरिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापक ओम प्रकाश, पूजा वर्मा एवं सीमा जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों को कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण रहा। बच्चों ने राष्ट्रप्रेम से जुड़े भाव व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!