Trending

Jaunpur News : त्रिलोचन महादेव धाम में निराश्रित गोवंश बने श्रद्धालुओं के लिए परेशानी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Naya Savera Network

जौनपुर। सावन माह में पौराणिक त्रिलोचन महादेव धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मंदिर परिसर और मुख्य मार्ग पर घूम रहे निराश्रित गोवंश सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। रविवार को कई गोवंश श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के बीच घूमते दिखाई दिए, जिससे महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बचते-बचाते मंदिर तक पहुंचने को मजबूर रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ के दौरान यह स्थिति कभी भी हादसे या भगदड़ का कारण बन सकती है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि लहंगपुर में सरकारी गौशाला संचालित होने के बावजूद निराश्रित गोवंश खुलेआम सड़कों और मंदिर परिसर में क्यों घूम रहे हैं। श्रद्धालुओं और व्यापारियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि सावन मेले के दौरान विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को गौशाला भेजा जाए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रशासन की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!