Trending

Jaunpur News : बड़े हनुमान जी मंदिर में 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Naya Savera Network

जौनपुर। श्रावण मास के शुभारंभ पर शहर के बड़े हनुमान जी मंदिर परिसर में रविवार को 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन आयोजित किया गया। कथा व्यास आचार्य रजनीकांत द्विवेदी के सान्निध्य में 51 दंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का दुग्ध, जल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर लोककल्याण, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक पूजन में भाग लिया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग का पूजन और रुद्राभिषेक विशेष फलदायी माना जाता है। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!