Trending

Jaunpur News : मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा से पूर्व निकली कलशयात्रा

Naya Savera Network

श्रीराम कथा श्रवण मात्र से हो जाता है उद्धार: रघुश्रेय मिश्र

बक्शा(जौनपुर) स्थानीय विकास खण्ड के उमरछा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिन बुधवार को गाजे बाजे के साथ भब्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा धाम यज्ञ स्थल से चलकर गांव भ्रमण करतें हुए हनुमान मंदिर होते हुए सई नदी पहुँची जहां मुख्य यजमान सहित सैकड़ो महिलाओं ने नदी से कलश में जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुँची। कलश यात्रा में सम्मिलित महिलाओं, युवतियों ने घड़े में जल के साथ जय जयकारों के साथ रवाना हुई तो मौजूद वातावरण भक्तिमय हो गया।गांजे-बाजे के साथ चल रही महिलाएं भक्तिमय माहौल में गीत गाते हुए तो युवक जय जयकारों के उदघोष के साथ नाचते गाते चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। कथा ब्यास पण्डित रघुश्रेय महाराज एवं पण्डित अभिनव मिश्र द्वारा मंत्रोच्चार से यज्ञ स्थल पर मंगल कलश यात्रा पश्चात वेदी निर्माण, पूजन एवं कथा महात्म्य का आयोजन हुआ। शाम को कथा ब्यास रघुश्रेय महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा संकल्प मात्र से जीवन का उद्धार हो जाता है। कथा ब्यास ने कहा कि कलयुग में श्रीराम कथा सुन पापियों का भी उद्धार हो जाता है। कथा के अंत में आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान आयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, पद्या उपाध्याय, मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ला, अरुण उपाध्याय, सुनील सिंह, पण्डित हीरामणि उपाध्याय, सदानंद शुक्ला, कृष्ण शुक्ला, अशोक दुबे, सुरेश उपाध्याय, रामसागर शुक्ला, राजेश शुक्ला, सूर्यनाथ शुक्ल, संतोष उर्फ ढोलन शुक्ला, मनोज शुक्ल, अशोक शुक्ला, अरविंद शुक्ला, शेषनाथ शुक्ला, राकेश शुक्ला, लक्ष्मी शंकर उपाध्याय, विनोद शुक्ला, लालजी, रोशन प्रजापति, अरविंद सिंह डब्बू प्रजापति सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!