Trending

Jaunpur News : हौज टोल प्लाजा पर चलती कार में लगी आग, पांच यात्रियों को सुरक्षित बचाया

Hindi News


जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर गुरुवार रात करीब नौ बजे जौनपुर से वाराणसी जा रही कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कार टोल बूथ संख्या-2 पर शुल्क देने के लिए रुकी थी, तभी बोनट से तेज धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते इंजन में आग लग गई। कार में एक मासूम बच्ची और महिला समेत पांच लोग सवार थे।

टोल मैनेजर पंकज सिंह और कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट के कारण सेंसर लॉक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे कार के दरवाजे खोलने में परेशानी हुई। टोलकर्मियों ने बाहर से दरवाजा खोलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग बुझाने के दौरान करीब आधे घंटे तक बूथ पर यातायात रोका गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!