Trending

Jaunpur News : मीरगंज में बारिश से कच्चे मकान का बरामदा ढहा, बाल-बाल बचा परिवार

Hindi News


जौनपुर। मीरगंज क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण अगहुआ गांव में एक कच्चे मकान का बरामदा अचानक ढह गया। हादसे के समय बरामदे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। हालांकि, बरामदा गिरने से उसमें रखा खाद्य पदार्थ और घरेलू उपयोग का अन्य सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, अगहुआ गांव निवासी विजय कुमार बेनबंशी का कच्चा मकान है। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मकान का बरामदा कमजोर हो गया था। शनिवार को बरामदा अचानक भरभराकर ढह गया। बरामदे के मलबे में वहां रखा घरेलू सामान और खाद्य सामग्री दब गई।

घटना के बाद बेनबंशी परिवार के सामने रहने और बचे हुए सामान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। बरामदा गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और परिवार की मदद की।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति का जायजा लेकर तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही परिवार के रहने के लिए उचित व्यवस्था किए जाने की भी मांग की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!