Trending

Jaunpur News : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के आवेदन की तिथि बढ़ी

Technical Team

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी गई है। डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज ने बताया कि पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

योजना के अंतर्गत दर्जी, हलवाई, बढ़ई, कुम्हार, नाई, राजमिस्त्री, लोहार, मोची, धोबी सहित विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण के साथ निःशुल्क टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी www.msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के साथ पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, जाति प्रमाणपत्र, ग्राम प्रधान/सभासद द्वारा प्रमाणित पारंपरिक व्यवसाय का प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक तथा वह जौनपुर जनपद का स्थायी निवासी होना चाहिए।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, जौनपुर में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही वरिष्ठ सहायक के मोबाइल नंबर 6388820152 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!