Trending

Jaunpur News : कंप्यूटर लगे, लेकिन कक्ष पर ताला; पीएम श्री विद्यालय में बच्चों को नहीं मिल रही कंप्यूटर शिक्षा

Technical Team


जौनपुर। मुफ्तीगंज विकासखंड के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भदेवरा में करीब एक वर्ष पहले विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से कंप्यूटर लगाए गए थे, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कंप्यूटर कक्ष अधिकांश समय बंद रहता है। इससे विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा का नियमित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीण संतोष सिंह और रामू सिंह ने बताया कि विद्यालय में कंप्यूटर उपलब्ध होने के बावजूद कक्षाएं नियमित नहीं चलती हैं। उनका कहना है कि कंप्यूटर कक्ष कभी-कभार ही खोला जाता है। विद्यालय के बच्चों ने भी बताया कि कंप्यूटर की पढ़ाई नियमित रूप से नहीं होती।

इसको लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकारी योजना के तहत उपलब्ध कराए गए कंप्यूटरों का समुचित उपयोग नहीं होने से योजना का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षा के लिए शासन से अलग स्टाफ उपलब्ध नहीं कराया गया है। विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दिलाई जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!