Trending

Jaunpur News : बासापुर खेल मैदान के पास सड़क पर जलभराव, गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे राहगीर

Technical Team


मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र में बासापुर खेल मैदान के पास खोरावीर से मुंसीपुर, होरैया समेत अन्य गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गई है।

सड़क पर पानी भरा होने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पूर्व में कई राहगीर इन गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं।

राहगीरों अच्छेलाल, मनीष, लालचंद्र, नन्हकू और अजीत ने बताया कि सड़क पर जलजमाव की समस्या लगातार बनी हुई है। बारिश होने के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। रोजाना ग्रामीणों और अन्य लोगों का आवागमन होने के कारण उन्हें पानी और गड्ढों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

स्थानीय निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और गड्ढों की मरम्मत कर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!