Trending

Jaunpur News : प्राचार्य मुदित सक्सेना के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Naya Savera Network
मड़ियाहूं। जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य मुदित सक्सेना ने किया। इसमें उपप्राचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य मुदित सक्सेना ने कहा कि यह अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। अंत में सभी ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!