Trending

Jaunpur News : रक्षाबंधन पर जौनपुर जंक्शन पर चला सघन चेकिंग अभियान

Naya Savera Network

जौनपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जीआरपी, जीआरपी एवं आरपीएफ के जवानों के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग समेत विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की गई तथा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई। पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी बनाए रखी। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस की ओर से बताया गया कि रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में नियमित चेकिंग, भ्रमण एवं गश्त जारी रहेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!