Trending

Jaunpur News : सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला युवक

Technical Team


मड़ियाहूं। भदोही-जौनपुर मार्ग पर गुरुवार देर रात सोइथा गांव के पास सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी और वह बेहोश पड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सपा छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल सिंह की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना देकर उसे मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोहरा गांव निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है। सूचना पर उसके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि रोहित बाइक से मड़ियाहूं से जौनपुर की ओर जा रहा था। सोइथा गांव के पास वह हादसे का शिकार हो गया, हालांकि दुर्घटना किस तरह हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। युवक को अब तक होश नहीं आया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!