Trending

Jaunpur News : असबरनपुर अंडरपास में भरा बारिश का पानी, आवागमन प्रभावित

Technical Team


जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित असबरनपुर अंडरपास बारिश के पानी में डूब गया है। भारी जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास में पानी भरने से जलनिकासी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

असबरनपुर अंडरपास रामपुर सोयरी, करदहा, बिसांव, गदनपुर और कठीराव समेत दर्जनों गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।

स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि बारिश के मौसम में हर वर्ष अंडरपास में पानी भर जाता है। लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। पानी अधिक भरने से अंडरपास की गहराई का अनुमान लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे वाहन फंसने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हर बार पानी निकालने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, ताकि दर्जनों गांवों के लोगों को बारिश में होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!