Trending

Jaunpur News : कमल अग्रवाल, उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष निर्वाचित

Naya Savera Network

जौनपुर। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में विश्वेश्वरैया हाल में उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ एवं उत्तर प्रदेश की मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर कमल अग्रवाल को एवं अशोक कुमार सिंह को संघ का महामंत्री चुना गया।  उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सैनी को महासंघ के उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेशिय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के प्रांतीय महामंत्री अनिल यादव  को महासंघ का प्रांतीय सचिव एवं प्रमोद कुमार यादव को महासंघ के वाराणसी मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,डॉ भानु प्रताप राव,मनोहर लाल को प्रांतीय कार्यसमिति का सदस्य चुना गया।चुने गए सभी पदाधिकारी का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 की तरफ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!