Trending

Jaunpur News : जफराबाद पुलिस ने वारंटी समेत दो वांछितों को दबोचा

Technical Team

जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जफराबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में एक वारंटी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने करमही निवासी रामलवट उर्फ सोनू पुत्र जुगुल किशोर को गिरफ्तार किया। वह थाना जफराबाद क्षेत्र का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।

वहीं, जफराबाद थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 199/026 में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में वांछित श्यामलाल पटेल पुत्र स्व. दयाराम पटेल, निवासी हरसिंह पट्टी, थाना जफराबाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 109(1), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को भी आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

दोनों गिरफ्तारियों की कार्रवाई थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई। वारंटी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द यादव, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार और आरक्षी विकास कुमार यादव शामिल रहे। वहीं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मुख्तार राम, हेड कांस्टेबल सुधीर दुबे और आरक्षी आकाश कुमार शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!