Trending

Jaunpur News : सावन सोमवार पर त्रिलोचन महादेव में उमड़ी आस्था

Hindi News


जौनपुर। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर प्राचीन त्रिलोचन महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से पहले ही मंदिर के बाहर दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लग गई। मुख्य पुजारी रविशंकर गिरी उर्फ सोनू ने बताया कि रात्रि आरती के बाद मंदिर के पट करीब 2:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह 10 बजे तक करीब 30 हजार भक्तों ने बाबा त्रिलोचन महादेव के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के बाहर करीब 200 मीटर लंबी कतार लगी रही। सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस, स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग की टीमें तैनात रहीं। सुजानगंज के गौरीशंकर धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, जहां करीब 500 मीटर लंबी दो कतारें लगीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!