Trending

Jaunpur News : जुड़वा बच्चों की मां ने कीटनाशक खाकर दी जान

Technical Team


मिठाई लाल सोनकर 
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के सुन गुलपुर गांव में शनिवार सुबह एक 22 वर्षीय विवाहिता ने सब्जी की फसल में छिड़काव किए जाने वाले कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका की पहचान सुन गुलपुर गांव निवासी विजय सोनकर की पत्नी नैना देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह विजय सोनकर पिकअप लेकर कमाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घर में मौजूद नैना देवी ने कथित रूप से कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर पति और गांव के कुछ लोग उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों के अनुसार, नैना देवी की करीब दो वर्ष पहले विजय सोनकर से प्रेम विवाह हुआ था। दंपती के जुड़वा बच्चे भी हैं। बताया जाता है कि दोनों परिवार से अलग रहकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। मृतका का मायका भी खेतासराय थाना क्षेत्र में बाजार के पीछे बताया गया है। वह सुरेश सोनकर की पुत्री थी।

विवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!