मेन रोड स्थित सत्यनारायण काम्प्लेक्स में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा द्वारा देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। शिक्षाविद डॉ. (प्रो.) स्वयंभू शलभ ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। राष्ट्रगान के साथ 'वंदे मातरम' और 'जय हिंद' का उद्घोष हुआ।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अशोक कुमार, अग्निवेश कुमार, विक्की सर्राफ, ई. सौरभ कुमार, रितु रानी, अनिल गिरी, अरविंद कुमार, कैलाश प्रसाद, विकास कुमार, अजीत पासवान, शेषनाथ कुमार, अमूल्य कुमार, अजय कुमार, जयप्रकाश शाही, वंदना तिवारी, सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।
