Trending

Jaunpur News : रामपुर पुलिस ने 4 गैर जमाती वारंटी को किया गिरफ्तार

Naya Savera Network

रामपुर, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार को न्यायालय से जारी गैर जमाती वारंट के अनुपालन अभियान में 4 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों में रवि गौतम पुत्र शेषमणि गौतम निवासी ग्राम सिधवन थाना रामपुर, बौद्धो हरिजन पुत्र गरीब हरिजन निवासी ग्राम रकबा गोपालपुर थाना रामपुर, निरपत पाल पुत्र सोलही पाल, बीटना देवी पत्नी निरपत पाल निवासी गढ़ ग्राम हाजीपुर फत्तनपुर थाना रामपुर हैं। पुलिस ने सभी को आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाएगा और भविष्य में इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देव कुमार चौबे चौकी प्रभारी सिधवन, उपनिरीक्षक महंगू यादव चौकी प्रभारी गोपालापुर, हेड कांस्टेबल बल्लू सिंह, राजा कुमार, कांस्टेबल निर्भय निषाद, कांस्टेबल विनोद यादव व महिला कांस्टेबल रानी सिंह शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!