Trending

Jaunpur News : विजेथुआ महावीर धाम में दर्शन के दौरान चेन चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Naya Savera Network

सुइथाकलां, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान इंदू देवी के गले से शनिवार सुबह विजेथुआ महावीर धाम में दर्शन के दौरान अज्ञात लोगों ने करीब 22 ग्राम वजन की सोने की चेन काट ली। चेन में लॉकेट भी लगा था। घटना की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी शिवम रजक पुत्र स्व. राम पारस रजक (पूर्व विधायक) ने कादीपुर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी माता इंदु देवी के साथ 8 अगस्त को विजेथुआ महावीर धाम दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान काफी भीड़ थी। इसी बीच अज्ञात लोगों ने भीड़ का फायदा उठाकर इंदू देवी के गले में पहनी सोने की चेन काट लिया। दर्शन के बाद चेन गायब होने की जानकारी होने पर परिजनों ने आस—पास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन कादीपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मंदिर परिसर सहित आस—पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर चेन चोरी करने वालों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!