Trending

Jaunpur News : नदी में मछली पकड़ने गया 14 वर्षीय बालक नहाते समय डूबा

Technical Team


बक्शा, जौनपुर. बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित चौहान बस्ती के समीप सोमवार दोपहर पीली नदी में मछली मारने गए 14 वर्षीय बालक की नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया।नदी में ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी शाम तक डूबे बालक का पता नही चल सका। लेदुका गांव निवासी 14 वर्षीय फरहान पुत्र लाडले अपने दो अन्य दोस्तो के साथ देवरिया गांव की चौहान बस्ती किनारे पीली नदी में मछली मारने के लिए पहुँचा। मछली मारने के दौरान नहाने उतरे तीनो बालकों में फरहान गहरे पानी में चला गया उसे डूबते देख दोनों बच्चें बाहर निकल शोर मचाने लगे जुटे ग्रामीणों ने उक्त बालक को पानी में खोजने का प्रयास किया परन्तु शाम तक पता नही चल सका। उधर घटना की सूचना पर पहुँचे परिजनों की सूचना पर बदलापुर पुलिस मौके पर पहुँच गयी। ग्रामीण खोताखोरों को बुलाने की मांग कर रहें है। फिलहाल लापता बच्चे की खोजबीन जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!