Trending

Mumbai News : सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट ने किया उच्च न्यायालय अधिवक्ता का सम्मान

Naya Savera Network

मुंबई। प्रयागराज उच्च न्यायालय अधिवक्ता,पूर्व प्रत्याशी मेम्बर आफ गवर्निंग काउंसिल एवं जिला उपाध्यक्ष लो. वा. समाजवादी पार्टी अनुज कुमार सेन का सम्मान मंगलवार 30 जून 2026 को अंगवस्त्र,गायत्री पट्टी,आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा सम्मान पत्र व डायरी देकर सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट मुंबई ने सम्मानित किया। उक्त सम्मान में राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, वरिष्ठ समाजसेवी सेन हरिकेश शर्मा नंदवंशी,मनोज जगदीश शर्मा, युवा समाजसेवी गोपाल शर्मा, रचित वि.शर्मा,अधिवक्ता नितेश शर्मा, कुमारी शिखा प्रदीप शर्मा एवं रेडियोलॉजिस्ट रचना शर्मा उपस्थित रहे।अधिवक्ता अनुज कुमार सेन से पत्रकार विनय शर्मा दीप ने उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के विषय में पूछा तो संक्षेप में उन्होंने कहा प्रयागराज (पूर्ववर्ती इलाहाबाद) स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायालय भारत के सबसे पुराने उच्च न्यायालयों में से एक है जिसकी स्थापना 17 मार्च 1866 को भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम 1861 के तहत की गई थी।यह न्यायालय मूल रूप से आगरा में स्थापित हुआ था जिसे 1869 में प्रयागराज स्थानांतरित किया गया।11 मार्च 1919 को इसे आधिकारिक तौर पर 'इलाहाबाद उच्च न्यायालय' का नाम दिया गया। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के बाद इसका क्षेत्राधिकार पूरे उत्तर प्रदेश में विस्तारित हो गया। यहां एक विधि संग्रहालय एवं अभिलेखागार स्थापित किया था जो महारानी विक्टोरिया के मूल चार्टर 1866 जैसी ऐतिहासिक और विधिक वस्तुओं को संजोए हुए है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!