Trending

Mariahu News : कांवड़ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक

Naya Savera Network

मड़ियाहूं

 आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार को कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी नवीन कुमार  की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कावड़िया संघ द्वारा 
बताया गया कि 31 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अन्नपूर्णा विदाई कार्यक्रम होगा। इसके बाद एक अगस्त को प्रातः 6 से 10 बजे तक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज स्थित पक्के पोखरे पर कांवरिये एकत्र होकर विंध्याचल के लिए रवाना होंगे। दो अगस्त को वापसी के बाद नगर में विभिन्न स्थानों पर विश्राम तथा डाक बंगले पर रात्रि जागरण का आयोजन होगा। तीन अगस्त की सुबह शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा।
उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में कांवड़ यात्रा संपन्न कराने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। उन्होंने बिजली विभाग को बिजली के लोहे के खंभों पर सात फीट तक पीवीसी पाइप लगाने तथा नगर पंचायत को साफ-सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी विजय कुमार चौधरी ने आयोजकों से कार्यक्रम की अनुमति लेकर विस्तृत कार्यक्रम सूची उपलब्ध कराने को कहा। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि डीजे पर आपत्तिजनक गीत बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में  डॉ परमजीत सिंह  बोदर राइन बृजेश दुबे श्याम नारायण मिश्रा सहित प्राचीन कांवरिया संघ के पदाधिकारियों सहित एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!