Trending

Machhlishahr News :दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Naya Savera Network

दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा 

मछलीशहर । दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर नारेबाजी किया। अधिवक्ताओं ने घटना को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा है।ज्ञापन में मांग की गई है कि छात्रों पर लाठीचार्ज में लिप्त दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाय जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना निंदनीय है। संविधान में दिए गए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान होना चाहिए। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक कुमार विश्वकर्मा, भरतलाल यादव, सरजू प्रसाद बिन्द, बाबू राम, बेचन राम, इंदु प्रकाश सिंह,जय प्रकाश दुबे, वेद प्रकाश श्रीवास्तव विकास यादव, वीरेन्द्र कुमार मौर्य ,सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!