Trending

Jaunpur News : लापता युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Naya Savera Network

जौनपुर, 14 जुलाई। खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंगर गांव में छह दिन से लापता 24 वर्षीय युवती रासिदा का सड़ा-गला शव सोमवार शाम बंसवारी में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चेहरा पूरी तरह गल जाने के कारण शव की पहचान चप्पल और कपड़ों के आधार पर की गई।

परिजनों के अनुसार रासिदा 8 जुलाई की रात घर के सामने आयोजित एक निकाह समारोह में शामिल होने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार शाम ग्रामीणों ने बंसवारी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

मृतका के भाई सादिक ने आरोप लगाया कि रासिदा की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंका गया है। रासिदा का निकाह वर्ष 2024 में गांव के ही कलीम से हुआ था, लेकिन वैवाहिक विवाद के चलते वह मायके में रह रही थी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!