Trending

Mariahu News : रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदा युवक मौत

Naya Savera Network

मड़ियाहूं

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परऊपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मड़ियाहूं-जफराबाद रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 36/10 के पास गाजीपुर बांद्रा ट्रेन से हुई। सूचना मिलने पर मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान परऊपुर निवासी 32 वर्षीय संजय पटेल पुत्र रामजी के रूप में हुई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची मडियाहू पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी रही।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!