Trending

Jaunpur News : जागरूक होकर आँखों की स्वंय करें देखभाल: डॉ. देवेन्द्र

Naya Savera Network

 उमरपुर  गांव में निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर में पहुँचे तीन सौ मरीज हुए लाभांवित

बक्शा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के उमरपुर गांव में स्थित पंचायत भवन पर रविवार को निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में करीब तीन सौ से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में नेत्र एवं ह्रदय संबंधी रोगों की निःशुल्क जांच के दौरान मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, दवाएं और उपचार भी उपलब्ध कराया गया। शिविर में निदेव नेत्रालय के चिकित्सक डॉ. देवेन्द्र कुमार यादव  एवं  डॉ. सूर्य प्रकाश यादव (शान्तिकुंज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल) द्वारा मरीजों की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. देवेन्द्र कुमार यादव ने लोगों को आगाह किया कि 40 की उम्र के बाद आंखों की जांच करवाते हुए सतर्कता बरतें जबकि ह्रदयरोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यप्रकाश यादव ने लोगों से खानपान में सुधार पर बल दिया। शिविर में ग्राम प्रधान विजय बहादुर यादव गुड्डू ने चिकित्सको के प्रति आभार जताते हुए कहा कि गांव में ऐसे शिविर से दबे कुचले निःसहाय लोगो को मदद मिलती है। इस दौरान शुभम यादव, डॉ. विनोद यादव, विपिन यादव, अखंड यादव, मयंक यादव, ललित यादव, आसाराम, मनोज यादव, संगीता देवी, आरती देवी, सुदामा देवी, सुनीता सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!