Trending

Jaunpur News : सपा मुखिया अखिलेश यादव का समाजवादी कुटिया पर धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

Naya Savera Network
कुटिया के बच्चों ने पौधरोपण कर लोगों को किया जागरूक
समाज में ऐसा कार्य करें जो आने वाले दिनों में लोगों के लिये प्रेरणा बन जाय: ऋषि यादव
जौनपुर। समाजवादी कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाई दी। इस दौरान कुटिया के बच्चों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरी सादगी के साथ मनाया। वर्तमान प्रदूषित वातावरण को देखते हुये समाजवादी कुटिया के बच्चों ने उपस्थित लोगों के साथ मिलकर प्रांगण में वृहद रूप से पौधरोपण किया। साथ ही समाज को संदेश देते हुए अपील किया कि अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ आदि अवसरों पर पौधरोपण करके प्रकृति को सहयोग प्रदान करें। उक्त आयोजन धर्मापुर विकास खण्ड क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया में हुआ जहां कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने बच्चों के साथ पौधरोपण करके केक काटा और बच्चों को केक खिलाते हुए कहा कि समाज में ऐसा कार्य करना चाहिये जो आने वाले दिनों में लोगों के लिये प्रेरणा बन जाय। श्री ऋषि यादव ने आगे बताया कि इस कुटिया की स्थापना मार्च 2020 में तब हुआ जब कोरोना जैसी महामारी को देखते हुये लॉकडाउन लगा दिया गया था। तभी से गांव सहित आस-पास के क्षेत्र के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ पौष्टिक आहार दूध, फल, बिस्कुट सहित पठन-पाठन का सामग्री निरन्तर दी जा रही है। इस अवसर पर समाजवादी कुटिया के शिक्षक उमाशंकर यादव, देवीचरण जी, रमाशंकर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!