Trending

Jaunpur News : जलालपुर में सड़क पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, छात्र-शिक्षक और राहगीर परेशान

Naya Savera Network

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के भाऊपुर में रायगंज चौराहे से भाऊपुर चौहान बस्ती होते हुए गोड़िया जाने वाली पिच सड़क पर करीब 100 मीटर तक बारिश का पानी भर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव के कारण स्थानीय ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कई वाहनों के पानी में बंद हो जाने से चालकों को उन्हें धक्का देकर निकालना पड़ रहा है। वहीं आसपास के विद्यालयों और कॉलेजों में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को पैदल पानी पार कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में प्रतिदिन सैकड़ों लोग इस जलभराव वाले मार्ग से जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं। समाजसेवी विनय वर्मा, उदय सिंह, राजेश, संजय समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर सड़क को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!