Trending

Jaunpur News : हाईवे पर चाकू दिखाकर रंगदारी मांगने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाइक सवार युवकों को रोककर चाकू के बल पर रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार लेदुका, थाना बदलापुर निवासी लालसाहब पुत्र खेलई ने तहरीर देकर बताया कि 9 जुलाई 2026 को वह नौपेड़वां नेवादा में प्लंबर का काम खत्म करने के बाद अपने साथियों संतोष और अंकित के साथ बाइक से धनियामऊ स्थित ससुराल जा रहे थे। आरोप है कि हाईवे पुलिया के पास सरायहरखू निवासी दिलीप पुत्र कमलेश और अजय पुत्र शेषनाथ ने अपनी बाइक से उनका रास्ता रोक लिया।

पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने चाकू दिखाकर 2,000 रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। भयवश उन्होंने 1,500 रुपये दे दिए, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दिलीप और अजय के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 370/2026, धारा 308(5) बीएनएस के तहत दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!