Trending

Jaunpur News : सऊदी अरब में सड़क हादसे में जौनपुर के युवक की मौत, गांव में शोक

Naya Savera Network

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंगर गांव निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद अहमद की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह करीब डेढ़ वर्ष पहले परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए रोजगार के सिलसिले में खाड़ी देश गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, मोहम्मद अहमद सऊदी अरब में चालक के रूप में कार्यरत थे। वह अपने मालिक के साथ किसी काम से कुवैत से सऊदी अरब जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोहम्मद अहमद, उनके मालिक और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के असामयिक निधन से परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!