Trending

Jaunpur News : नीट पेपर लीक के विरोध में आप का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Naya Savera Network

जौनपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नीट (NEET) पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में भी आवाज उठाई। पार्टी नेताओं का आरोप था कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं और सोनम वांगचुक पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। आप नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए तथा उनकी आवाज को दबाने के बजाय समाधान करना चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!