Trending

Jaunpur News : डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा

Naya Savera Network

जौनपुर, 14 जुलाई। केराकत थाना क्षेत्र के नाऊपुर स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर में डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण प्रसूता की जान चली गई। उनका यह भी कहना है कि घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और संचालक मौके से चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!