Trending

Jaunpur News : गुरु पूर्णिमा पर चौकियां धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Naya Savera Network

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और शिष्यों ने परम पूज्य पंडित सीताराम नाम शरण जी महाराज का माल्यार्पण, अंगवस्त्र अर्पित कर चरण पूजन एवं वंदन किया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन और मंगलगान के माध्यम से गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुदीक्षा भी ग्रहण की।

पंडित सीताराम नाम शरण जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन गुरुदीक्षा प्राप्त करने के लिए सबसे पवित्र और श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन गुरु अपने मंत्र और आशीर्वाद से शिष्य के भीतर आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे सद्गुरु ही जीवात्मा को परमात्मा से मिलाने वाले मार्गदर्शक होते हैं, जो अज्ञान का अंधकार दूर कर सत्य, भक्ति और साधना का मार्ग दिखाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, भाजपा नेता राहुल तिवारी, कृपाशंकर पाठक, बैकुंठ चौबे, आशीष गुप्ता, आशीष माली, सुरेन्द्र माली, विवेकानंद पांडा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!