Trending

Jaunpur News : बरसठी थाने से हटाए गए 50 सीज वाहन

Naya Savera Network

बरसठी | ऑपरेशन समग्र अभियान के तहत बुधवार को बरसठी थाना परिसर में वर्षों से खड़े मुकदमों में जब्त (सीज) एवं लावारिस 50 वाहनों को सुरेरी थाना परिसर स्थित केंद्रीय डंपिंग यार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि हटाए गए वाहनों में 42 दोपहिया, 6 पिकअप और 2 जेसीबी मशीन शामिल हैं। इन वाहनों की रिहाई अब न्यायालय के आदेश पर ही होगी। वाहन स्वामियों को पहले बरसठी थाने में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद न्यायालय के आदेश के आधार पर सुरेरी थाना परिसर स्थित केंद्रीय डंपिंग यार्ड से वाहन सुपुर्द किए जाएंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!