Trending

Jaunpur News : सहजन भंडारा दिवस पर वन विभाग ने बांटे पौधे

Naya Savera Network

जौनपुर, 14 जुलाई। विकास खंड रामनगर परिसर में मंगलवार को सहजन भंडारा दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा पौध वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सहजन के पौधे वितरित कर इसके औषधीय, पोषण एवं आर्थिक महत्व की जानकारी दी गई।

डिप्टी रेंजर अमित कुमार ने बताया कि सहजन (मोरिंगा) पोषक तत्वों से भरपूर पौधा है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत करने तथा त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। उन्होंने कहा कि इसकी खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आय का अच्छा माध्यम भी बन सकती है।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कम से कम एक सहजन का पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई। इस दौरान "हर घर सहजन" और "सहजन लगाएं, पोषण पाएं" जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को पौधारोपण और पोषण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ इंदु यादव, सुपरवाइजर दिव्या सिंह, शिवकुमार सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!