बक्शा(जौनपुर) थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज बाजार के पास बुधवार की रात्रि खरीदकर लाये गए ट्रक से चोरों ने दो लाख की लागत के चार टायर चुरा ले गए। भुक्तभोगी गुरुवार सुबह ट्रक के पास पहुँचा तो टायर चोरी देख उसके होश उड़ गए। सिकरारा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर प्रथम गांव के प्रधान छोटेलाल सोनकर बीते मंगलवार को नया ट्रक खरीदकर लाये थे। ट्रक को फतेहगंज बाजार के समीप आरएन डिग्री कालेज के सामने खड़ा कर घर चले गए। छोटेलाल सुबह ट्रक के पास पहुँचे तो चोरों ने ट्रक के चार टायरों को निकाल चुरा ले गए। पीड़ित मौके पर ही सबसे पहले 112 नम्बर डायल कर पुलिस बुला घटना की जानकारी दी। भुक्तभोगी बक्शा थाने पर भी चोरी की लिखित सूचना देते हुए बताया कि अभी ट्रक का स्थायी पंजीकरण भी नही हुआ है।
