Trending

Jaunpur News : किशोरियों के आवश्यक सहायता संसाधनों के प्रति किया गया जागरूक

Naya Savera Network


केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेहड़ा गांव में स्थित सुखमय महिला महाविद्यालय में बुधवार को आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था के अंतर्गत संचालित परियोजना “मेरी मुस्कान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किशोरियों को पोक्सो अधिनियम,साइबर क्राइम एवं टोल-फ्री सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। किशोरियों को उनके अधिकारों,सुरक्षा उपायों व आवश्यक सहायता संसाधनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।इस बाबत प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बंदना ने किशोरियों को पोक्सो कानून, ऑनलाइन सुरक्षा और आपातकालीन सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।इस अवसर पर प्रधानाचार्य शाबीर खान,अध्यापक वीरेन्द्र,प्रतिमा, रितिका सिंह, व मिशन शक्ति से जितेन्द्र, पियूष समेत भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!