Trending

Jaunpur News : रामपुर ब्लॉक सभागार में मेगा इंटरैक्शन बैठक व संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Technical Team

महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य और प्राकृतिक खेती के प्रति किया गया जागरूक

रामपुर, जौनपुर। वेल्सपन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज एवं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ब्लॉक सभागार रामपुर में मेगा इंटरैक्शन मीटिंग एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10 गांवों से 70 से अधिक महिलाओं, किशोरियों तथा विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।




कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ जय प्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वेल्सपन फाउण्डेशन ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक कर सराहनीय सामाजिक कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने, जीवामृत और हर्बल अर्क के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाकर किडनी रोग, कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है।वक्ताओं ने खुले में शौच न करने, घर के आसपास पानी जमा न होने देने तथा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर भी जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सकारात्मक व्यवहार ही स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण की आधारशिला हैं।
ब्लॉक मिशन प्रबंधक अमरेंद्र समर ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे पहले से ही संस्था के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं और भविष्य में भी सहयोग जारी रहेगा। शिक्षा विभाग से धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ग्रामीण बच्चों की शिक्षा एवं विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। बाल विकास परियोजना कार्यालय की सुपरवाइजर ज्योति ने संस्था को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।वेल्सपन परियोजना के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर उमाशंकर ने परियोजना की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रीता सिंह ने किया, जबकि अंत में पूजा देवी एवं जयदेवी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!