Trending

Jaunpur News : सूखी नहरों से धान की खेती पर संकट, किसानों ने दी वोट बहिष्कार की चेतावनी

Naya Savera Network

बरसठी | बारिश की बेरुखी, बिजली की आंखमिचौली और सूखी पड़ी नहरों ने क्षेत्र में धान की खेती पर संकट खड़ा कर दिया है। इसे लेकर हरद्वारी गांव के किसानों ने मछलीशहर रजवाहा से टेल तक तत्काल पानी छोड़ने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि नहर में पानी नहीं पहुंचा तो आगामी चुनाव में पानी नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। उक्त गांव निवासी अरविंद मोहन त्रिपाठी उर्फ लल्ला किसान नहर वाले के नेतृत्व में आधा दर्जन किसानों ने कहा कि जुलाई आधा बीतने के बाद भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। ऊपर से बिजली की लगातार कटौती और लो वोल्टेज के कारण निजी साधनों से भी सिंचाई नहीं हो पा रही है। गांवों से होकर गुजरने वाली नहरें सूखी पड़ी हैं, जिससे धान की रोपाई और फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि मछलीशहर रजवाहा से टेल तक शीघ्र पानी नहीं छोड़ा गया तो क्षेत्र के किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़कर किसानों को राहत दिलाने की मांग की। इस दौरान रोहित तिवारी, कमलेश तिवारी, दिनेश कुमार तिवारी, मोहित तिवारी, राजेश यादव, सोनू प्रजापति सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!