Trending

Jaunpur News : कारगिल विजय दिवस पर शहीद परिवारों का सम्मान

Naya Savera Network

जौनपुर। सैनिक कल्याण कार्यालय में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन की ओर से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। यह संगठन का चौथा और राष्ट्र का 27वां कारगिल विजय दिवस समारोह था। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों के परिवारों को अंगवस्त्रम और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कैप्टन अजीत पांडेय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस 1999 के युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भारतीय जवानों ने दुश्मन को परास्त कर देश की भूमि को मुक्त कराया। टोलोलिंग, टाइगर हिल, प्वाइंट 5140 और प्वाइंट 4875 जैसे मोर्चे भारतीय सेना की वीरता के प्रतीक हैं। समारोह में वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र सदैव याद रखने का संकल्प लिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!