Trending

Jaunpur News : रास्ते में युवक व उसकी भाभी से मारपीट, पांच पर प्राथमिकी

Naya Savera Network

बरसठी | थाना क्षेत्र के घनापुर गांव में युवक और उसकी भाभी से मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
उक्त गांव निवासी मोहम्मद वारिस उर्फ गुड्डू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार की शाम वह रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान गांव के कबीर, अमन, जुबेर, रेहान और शैफान ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसकी और उसकी भाभी शफीरून की पिटाई की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओ के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!