Trending

Jaunpur News : मतदेय स्थलों के पुनर्गठन पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

Naya Savera Network

जौनपुर, 17 जुलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (पुनर्गठन) से संबंधित प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक सुझाव और शिकायत का परीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए। जिन मामलों में संशोधन आवश्यक हो, वहां नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सभी आपत्तियों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मतदेय स्थलों का पुनर्गठन किया जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम, व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

बैठक में विधायक शाहगंज रमेश सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!