Trending

Jaunpur News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई संत रविदास की 650वीं जयंती

Naya Savera Network

जौनपुर। मड़ियाहूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। प्राचीन शिवाला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 65 दीप प्रज्ज्वलित कर संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समानता, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। युवा जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह ने कहा कि गुरु रविदास ने जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता और भाईचारे का मार्ग दिखाया, जिस पर चलकर समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के भजन गाए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री श्याम दत्त दुबे, विजय मौर्य, अजय श्रीवास्तव, रामलाल मौर्य, राजकुमार सिंह, रमेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!