जौनपुर। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में 328 स्कूली वाहन अब भी निर्धारित मानकों को पूरा किए बिना सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। इनमें 103 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, जबकि 225 वाहनों के परमिट वैध नहीं हैं। विभाग ने पहले 1503 स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर वाहनों की फिटनेस दुरुस्त कराने और यूपीआईएसवीएमपी पोर्टल पर विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए थे। अभियान के दौरान 86 वाहनों का चालान और 12 वाहनों को सीज किया गया, फिर भी कई अनफिट वाहन चल रहे हैं। एआरटीओ सत्येंद्र सिंह ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी स्कूलों के लिए पोर्टल पर शपथ पत्र, फिटनेस, परमिट, सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट एड बॉक्स, पैनिक बटन, अग्निशमन यंत्र तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का विवरण ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है।
Jaunpur News : जौनपुर में 328 अनफिट स्कूली वाहन, विभाग सख्त
July 30, 2026