Trending

Hyderabad News : बिहार में बढ़ती हत्याओं पर तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने जताई चिंता

Naya Savera Network

हैदराबाद, 14 जुलाई। तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने बिहार में हाल के दिनों में लगातार सामने आ रही हत्या की घटनाओं पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। समिति ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है।

समिति ने दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

समिति के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने बिहार सरकार और प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार से बाहर रहने वाले लोग हमेशा चाहते हैं कि राज्य का विकास हो और लोगों को पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े, लेकिन लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से प्रवासी बिहारियों को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।

तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने सभी नागरिकों से शांति, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!